पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में जनसेवा का आयोजन, श्रमिकों व आमजन को मिली राहत
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। भीषण गर्मी एवं प्रचंड तापमान को देखते हुए आज बारा देवी चौराहा पर राहगीरों, श्रमिक भाइयों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने स्वयं उपस्थित होकर जनसेवा में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं श्रमिकों को शरबत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। पूर्व विधायक ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत, सहयोग एवं सेवा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर निरंतर कार्य करना ही हमारे सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य है।
इस अवसर पर दिनेश यादव, जीतू सोनकर, दीपू ठाकुर, ज्ञानू राठौर, लल्ला गुप्ता (सेक्टर अध्यक्ष), प्रवीण शर्मा (एडवोकेट), शहीद हुसैन, शेरू, संदीप गुप्ता, हर्ष ठाकुर, राम जी शुक्ला, विजय गुप्ता, राजन तिवारी, प्रदीप यादव, आलोक यादव, रमेश गौतम एवं अंकित गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।


