HomeNEWSभीषण गर्मी में शरबत वितरण कर दिया सेवा और मानवता का संदेश

भीषण गर्मी में शरबत वितरण कर दिया सेवा और मानवता का संदेश

दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रमिकों और राहगीरों को बांटा गया शीतल पेय

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सेवा और जनसहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कोआपरेटिव इस्टेट, दादा नगर के चेयरमैन विजय कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए श्रमिकों एवं राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मिश्रीलाल चौराहे से हुई, जहां पार्षद अर्पित यादव के जन्मदिवस के अवसर पर अनूप यादव द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जनसेवा के इस कार्य की सराहना की तथा अर्पित यादव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद अंकुर यादव के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके साथ मिलकर राहगीरों और जरूरतमंदों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा के महत्व पर भी चर्चा हुई।

इसी क्रम में प्रमुख उद्यमी सुनील वैश्य के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शरबत वितरण किया गया। विजय कपूर ने सुनील वैश्य को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सौरभ शर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और गर्मी से राहत पहुंचाने के इस प्रयास में सहयोग किया।

विजय कपूर ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल जल और शरबत उपलब्ध कराना सबसे सरल और प्रभावी सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रमों में सुनील वैश्य, अरुण पाठक, महेश शर्मा, सौरभ शर्मा, अनूप यादव, बृजनंदन यादव, दिनेश गुप्ता, समर प्रजापति, मनीष विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, अमित ठाकुर, अनूप गुप्ता, विकास यादव, ऋषभ विश्वकर्मा, विक्की यादव, राजेश गुप्ता, गोपाल निषाद, बबलू यादव, सुभाष यादव, यशपाल सचान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments