
सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सौंपी गईं जिम्मेदारियां
- आशीष तिवारी
कानपुर देहात। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी द्वारा भोगनीपुर में पीडीए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि बहुजन समाज को अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में संविधान और आरक्षण पर खतरा मंडरा रहा है तथा दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने बहुजन समाज से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को समर्थन देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार “बब्लू राजा” ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार यादव ने किया। आयोजक इंजीनियर राम अवतार यादव एवं समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव शैलजा गौतम ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
शिविर में भंते अनिरुद्ध, राष्ट्रीय महासचिव शीतला चरण वर्मा कोरी, राष्ट्रीय सचिव मनोज अहीरवार, राजेंद्र कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, जिलाध्यक्ष विमल शंखवार, विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धीरज शंखवार, पूर्व चेयरमैन रिंकू कश्यप, राम नारायण कठेरिया, जिला महासचिव पवन कटियार, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


