HomeNEWSमथुरा : तेज़ धारा से भी मज़बूत निकला यूपी 112 का साहस

मथुरा : तेज़ धारा से भी मज़बूत निकला यूपी 112 का साहस

  • दीपक कुमार

मथुरा। देर रात यमुना नदी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान यूपी 112 की टीम ने बहादुरी दिखाकर बचा ली। घटना के समय डूबते युवक ने मदद की पुकार लगाई, जिस पर तुरंत मौके पर पहुंची PRV-7597 के आरक्षी विशाल तोमर और चालक नरेश कुमार ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया।

दोनों पुलिसकर्मियों ने रस्सी बांधकर नदी में उतरते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बहाव तेज होने के बावजूद खाकी के इन सिपाहियों ने साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक जिंदगी को बचाया।

स्थानीय लोगों ने यूपी 112 टीम के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें “जनता के सच्चे रखवाले” बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments