NEWS

मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किए दर्शन-पूजन

गोवर्धन परिक्रमा पूर्ण कर ‘एक पेड़ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

  • शालिनी शर्मा

मथुरा। जनपद मथुरा में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दानघाटी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के उपरांत दोनों ने पावन गोवर्धन परिक्रमा को पूर्ण किया। इस दौरान विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर “एक पेड़ के नाम” अभियान के तहत गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर वृक्षारोपण भी किया गया।

इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button