HomeNEWS‘मन की बात’ में कानपुर उत्तर का परचम, प्रदेश में हासिल किया...

‘मन की बात’ में कानपुर उत्तर का परचम, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

9 मंडलों के शत-प्रतिशत प्रदर्शन पर जिला संगठन ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण और उसकी अपलोडिंग में भाजपा कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर जिला संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार एवं सुरेश अवस्थी ने ‘मन की बात’ की जिला संयोजक राधा सैनी तथा कानपुर उत्तर जिले के 14 में से 9 मंडल अध्यक्षों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले के नौ मंडलों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण और उसकी अपलोडिंग में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। संगठन की ओर से इस प्रदर्शन को कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण का परिणाम बताया गया।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना कानपुर उत्तर संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है।

सम्मान समारोह में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार और सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि, भानु प्रताप सिंह, अनंत मिश्रा, इंद्रजीत खन्ना, शुभम दीक्षित, नैमिष गुप्ता, विनय पटेल और सरिता सहनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।

भाजपा जिला संगठन की ओर से इस उपलब्धि को कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया गया और भविष्य में भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक प्रभावी तरीके से बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments