HomeNEWSमरियमपुर क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 3D मिशन पर दिया...

मरियमपुर क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 3D मिशन पर दिया गया जोर

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भाजपा कानपुर उत्तर जिले के अंतर्गत मरियमपुर पोलिंग सेंटर के बूथ संख्या 162 से 172 तक चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुक्रवार को समीक्षा की गई। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बूथवार प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 3D मिशन (Detect–Delete–Deport) के सिद्धांतों के साथ पूर्ण निष्ठा से कार्य करे। उन्होंने जोर दिया कि—

  • केवल भारतीय नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची में शामिल हों,
  • घुसपैठियों की पहचान कर उनके नामांकन को रोका जाए,
  • किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतदाता बनने का अवसर न मिले।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का जिम्मेदार दायित्व है।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में 11 किलो गुलगुला वितरित कर सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में हाल ही में प्रांतीय परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यों — नंदिता मिश्रा, आशा पाल, शिल्पी सोनकर और सुधीर गुप्ता — को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जन्मेजय सिंह, सतेंद्र पांडेय, अरुण पाल, रामलखन रावत, रंजीता पाठक, विनय पटेल, रोहित साहू, किरण पांडे, सीमा एमबीए, अनुप्रिया दोषी, सुनीता गौड़, गौरव पांडे, सरदार रमिंदर सिंह, सुनील जायसवाल, नवाब सिंह, अभिनव तिवारी, गौरव द्विवेदी, रवि पांडे, विधि राजपाल, प्रभाकर अवस्थी, पूनम कंवर, सुनील श्रीवास्तव, अभिषेक दीक्षित, अभिराज सिंह, राधा सैनी, मनोज त्रिपाठी, श्याम कुमार, नीलम चौरसिया, दिनेश मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments