HomeNEWSमसवानपुर क्षेत्र में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मसवानपुर क्षेत्र में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 13 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्र के मसवानपुर इलाके में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया तथा आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने क्षेत्र स्थित शराब दुकान का निरीक्षण कर संचालक से वार्ता की। उन्होंने दुकान के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगने देने, निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments