HomeNEWSमहंगाई, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल...

महंगाई, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य को लेकर उठाई आवाज

प्रतीक कुमार

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा शोहरतगढ़ में जिला उपाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों, अघोषित बिजली कटौती, किसानों को खाद-बीज व डीजल की उपलब्धता, नीट परीक्षा पेपर लीक, युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों, कानून-व्यवस्था तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को समय पर खाद, बीज और डीजल तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताया।

ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, किसानों को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, नीट परीक्षा पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, युवाओं के हितों की रक्षा, कानून-व्यवस्था में सुधार तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की गई।

इस दौरान जुबेदा चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), हरिराम यादव (जिला सचिव), बदरे आलम, समसूल हुदा, गोपाल फौजी, राहुल यादव, श्याम सुंदर यादव, जय प्रताप यादव, कपिल यादव, उमेश यादव, हरीलाल, भोले शंकर, राजू चौधरी, अमित यादव, विकास, सत्यम, विजय, श्याम कुमार, जगराम चौधरी, सुजीत, अतुल सेन, गोलू यादव, राम विलाश यादव, सती राम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments