HomeNEWSमहंत गणेशदास ने कन्यादान कर दिया आशीर्वाद

महंत गणेशदास ने कन्यादान कर दिया आशीर्वाद

होली से पूर्व महंत ने जरूरतमंदों को बांटी होली की सामग्री

अखिलेश अग्रहरि

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक जोड़े का आवेदन निरस्त हो जाने के पश्चात विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने मदद करते हुए तय तारीख में विवाह कराकर दंपत्ति जोड़े का घर बसाया।
इस अवसर पर सोमवार को खण्डेश्वर दास आश्रम के महंत एवं अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गणेशदास जी महाराज उर्फ पण्डित विजय शर्मा द्वारा शहर के तांबेश्वर मंदिर में सर्वप्रथम मंदिर में दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद विवाह समारोह में शिरकत करते हुए नवदम्पत्ति राशि जयसवाल निवासी छिवलहा एवं आशीष कुमार निवासी मध्य प्रदेश को आशीर्वाद देते हुए सदा सुहागन और दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। इस दौरान इस विवाह समारोह में अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न दलों के लोगों ने सहयोग करते हुए विवाह को संपन्न कराया। इस दौरान किरण अग्निहोत्री एवं अन्य ने अपनी महती भूमिका निभाई है। जिला मीडिया प्रभारी एस डी शुक्ला (भोले) ने बताया कि महंत जी के द्वारा लगातार समाजसेवा का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को महंत जी के नेतृत्व मे स्वच्छता का कार्यक्रम भी किसी न किसी गांव मे आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments