HomeNEWSमहाराजपुर में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन, 500 से अधिक पूर्व...

महाराजपुर में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन, 500 से अधिक पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों के साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को किया गया नमन, देशभक्ति गीतों से गूंजा वातावरण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा जैन तथा डॉ. नीतेंद्र यादव की उपस्थिति रही, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी मनोज कुमार शुक्ला द्वारा निभाई गई।

समारोह के दौरान महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच वार्डों में निवास करने वाले लगभग 500 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं पर अपने साहस, त्याग और समर्पण से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस समारोह में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष और बलिदान की कहानियों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक करने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना से भी ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments