HomeNEWSमहाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की पूर्व...

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की पूर्व ब्रीफिंग

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने 13 फरवरी 2026 को श्री आनंदेश्वर मंदिर (परमट मंदिर) में सुरक्षा ड्यूटी को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पूर्व ब्रीफिंग की। यह ब्रीफिंग 14 और 15 फरवरी को लगने वाली विशेष ड्यूटी के मद्देनज़र आयोजित की गई।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। ड्यूटी के समय पूर्ण सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन के लिए निर्धारित स्थानों पर लगातार निगरानी रखने तथा महिला श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को विशेष सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रंजीत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय शिखर तथा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज अमित चौरसिया उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारीगण एवं मंदिर संचालन समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

ब्रीफिंग के बाद पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments