Uncategorized

महाशिवरात्रि से पहले पुलिस उपायुक्त यातायात ने प्रमुख शिव मंदिरों का किया निरीक्षण

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दिनांक 13 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख शिव मंदिरों— आनंदेश्वर मंदिर, बनखण्डेश्वर मंदिर एवं जागेश्वर मंदिर का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा डायवर्जन प्लान का विस्तृत अवलोकन किया गया। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।

इसके साथ ही मंदिरों के आसपास सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button