NEWSUttar Pradesh

बार काउंसिल चुनाव को लेकर पुलिस आयुक्त द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

  • प्रियंका त्रिवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 28 जनवरी 2026 को बार काउंसिल चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा मतदान स्थल एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतदान केंद्र का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की सुचारु आवाजाही, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन तथा चिन्हित संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी आपात अथवा अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button