HomeNEWSमहोबा में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

फरियादियों से संवाद कर शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, राजस्व और पुलिस अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के आदेश

  • मोहित कुमार

महोबा। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती गज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments