
तलैया मोहल्ला नगरा में मां काली की आरती कर लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर दिया सुख-शांति और सद्भाव का संदेश
- पूजा परिहार
झांसी। तलैया मोहल्ला नगरा स्थित जय मां काली शेरावाली समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मां काली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. संदीप सरावगी का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप सरावगी ने मां काली की विधिवत आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि मां काली की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। धार्मिक आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का माध्यम भी हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। हमें अपनी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने मां काली से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन मुकेश ठेकेदार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभासद एवं नगर अध्यक्ष पंकज साहू, कोषाध्यक्ष संजीव साहू, महामंत्री सचिन श्रीवास और मंत्री अजय वर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन में रिंकू वर्मा, तुषार वर्मा, अनुभव वर्मा, मोनू साहू, बॉबी साहू, पारस साहू, प्रमोद साहू, अमित अहिरवार, बाली वर्मा, अंशुल साहू, अंकित वर्मा, अंकुर वर्मा, अमित वर्मा और कपिल वर्मा सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।
मां काली की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।


