HomeMadhya Pradeshमाधवगढ़ स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 162 मरीजों का हुआ परीक्षण

माधवगढ़ स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 162 मरीजों का हुआ परीक्षण

  • नरेश राठौर

सतना। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा शासकीय पद्मधर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवगढ़ में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्था के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व में “चलता-फिरता मुफ्त अस्पताल” और “आपका अस्पताल आपके द्वार” अभियान के तहत आयोजित किया गया।

शिविर में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बीपी, शुगर, वजन सहित 23 प्रकार की निशुल्क जांच की गईं। सामान्य बीमारियों से पीड़ित 130 मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए सराहनीय पहल

प्रो. डॉ. क्रांति मिश्रा ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कहा कि सेवा न्यास द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह अभियान अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है और जरूरतमंदों को घर के पास ही चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

सेवा भाव से किया गया कार्य

सेवा न्यास की कार्यकर्ता रश्मि सैनी ने बताया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से संस्था के कार्यकर्ता मरीजों की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शिविर में 162 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सुबह से ही शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

इनकी रही उपस्थिति

शिविर में डॉ. क्रांति मिश्रा, सीलम सैनी, रश्मि सैनी, विजय सिंह पटेल, राममिलन कुशवाहा, राम भरोसे, सविता पांडे, प्रीति गुप्ता, बबलू गुप्ता, राज नारायण द्विवेदी, शशिकांत शुक्ला, गरिमा सिंह, रूप कुशवाहा, दिनेश कुमार प्रजापति, पूनम द्विवेदी सहित सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments