HomeNEWSमिशन शक्ति के तहत उन्नाव में साइबर संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत उन्नाव में साइबर संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

किंगसन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर व साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

  • विशाल कुमार

उन्नाव। जनपद उन्नाव में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.02 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा के नेतृत्व में किंगसन इंटर कॉलेज में साइबर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में निरीक्षक अपराध शाखा राजेश यादव, उपनिरीक्षक रेखा देवी, हेल्प डेस्क आरक्षी दुर्गेश प्रिया, आरक्षी अनिल तथा परिवार परामर्श केंद्र से डॉ. आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसमें मां दुर्गा एवं महिषासुर मर्दिनी के रूप के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान राजेश यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को नवरात्रि के अवसर पर कोतवाली परिषद में सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोनिस रिज़वी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण अमित मिश्रा, शैलेंद्र चंदेल, अभिषेक वर्मा, विवेक श्रीवास्तव एवं शिवम शर्मा सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments