NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत अचलगंज में महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

  • विशाल कुमार

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अंतर्गत अचलगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने नारी सशक्तिकरण, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button