HomeBundelkhandमिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जिला कारागार का निरीक्षण, महिला बंदियों...

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जिला कारागार का निरीक्षण, महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं

  • अमन कुमार

झांसी। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला कैदियों से संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कैदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कारागार परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिसके तहत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments