HomeNEWSमिशन शक्ति 5 : डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों को दी गई...

मिशन शक्ति 5 : डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों को दी गई महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित दयानंद एंग्लो वैदिक पीजी कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति 5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में टीएसआई सत्येंद्र पाल ने ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न केवल दुर्घटनाओं से बचाता है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, पुलिस विभाग के अधिकारी और स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments