HomeNEWSमिशन शक्ति 5.0 के तहत कानपुर पुलिस की एंटी-रोमियो टीम सक्रिय, महिलाओं...

मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानपुर पुलिस की एंटी-रोमियो टीम सक्रिय, महिलाओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी

प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत 23 सितम्बर 2025 को पश्चिम जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर की सभी एंटी-रोमियो टीमों ने क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदान कीं।

अभियान के दौरान विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए—

  • 1090 : वूमेन पावर लाइन
  • 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 1098 : बाल संरक्षण हेल्पलाइन
  • 112 : आपातकालीन सेवा
  • 181 : महिला हेल्पलाइन

इसके साथ ही महिलाओं को UPCOP ऐप से मिलने वाली नागरिक सेवाओं के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और संवाद स्थापित करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।

एंटी-रोमियो टीमों ने राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। भ्रमण के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments