HomeNEWSमुख्यमंत्री कार्यक्रम: IIT कानपुर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण

मुख्यमंत्री कार्यक्रम: IIT कानपुर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 03.09.2025 को आईआईटी कानपुर में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड और मार्ग व्यवस्था का संपूर्ण निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ व्यवस्थित हों और किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिन्द्र अग्रवाल, जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर दीक्षा जैन, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments