HomeNEWSमुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट सेवा संस्थान ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट सेवा संस्थान ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट सेवा संस्थान ने सोमवार को केएस पैलेस शास्त्री नगर में समाजसेवी महिला शक्तियों के लिए जागरूकता और सम्मान गोष्ठी की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने महिला अधिकारों पर अपने विचार साझा किए। डॉ. रेनू गहलोत ने महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां दीं।

प्रो. डॉ. मृदुला सिंह ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर चर्चा की। नटराज डांस ग्रुप की अध्यक्ष शीला सिंह और टीम ने महिला सशक्तीकरण पर नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर किया। आस्था पांडे, राखी बाजपेई ने अपने नृत्य प्रदर्शन से मन मोहा। पद्मा शर्मा और प्रतिभा गुप्ता ने गीतों से समां बांधा।

संस्थान अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। नेहा कटियार, नीलम वाधवा, डॉ. बिंदु सिंह, अमिता गुप्ता, मिनी सक्सेना, अनुराधा सिंह, दीप्ति सिंह, अंजू अग्रवाल, नीलम सिंह, पूनम पांडे, सीमा सिंह, डॉ. मंजू जैन, गीतांजलि यादव आदि को सम्मानित किया गया। यहां सचिव आशीष गुप्ता, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक नेहा कटियार, राजेश गुप्ता, गोपाल तुलस्यान, रोली गुप्ता, रूपेश सरीन, संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments