HomeBundelkhandमेडिकल कॉलेज झांसी में कटे-फटे होंठ एवं तालू के निःशुल्क ऑपरेशन का...

मेडिकल कॉलेज झांसी में कटे-फटे होंठ एवं तालू के निःशुल्क ऑपरेशन का विशेष शिविर

सांसद अनुराग शर्मा ने प्रेस वार्ता कर शिविर की दी जानकारी, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क उपचार

  • नरेश राठौर

झांसी। मेडिकल कॉलेज, झांसी में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले निःशुल्क कटे-फटे होंठ एवं तालू के ऑपरेशन के विशेष शिविर को लेकर सांसद अनुराग शर्मा ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने शिविर की तैयारियों और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि शिविर का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें कटे-फटे होंठ एवं तालू की समस्या के कारण शारीरिक एवं सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि इस तरह के चिकित्सा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत हैं। नि:शुल्क ऑपरेशन के माध्यम से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के साथ उन्हें बेहतर और आत्मविश्वासपूर्ण जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में होगा उपचार

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जरूरतमंद बच्चों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी। संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकों ने शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर, CMS सचिन माहौर, शिविर प्रभारी डॉ. अभिषेक मिश्रा सहित विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

शिविर को जरूरतमंद बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल बताते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments