HomeWorldGamesय़ूथ आर्चरी ऐकेडमी कानपुर के अपूर्व वशिष्ठ ने 43 वीं NTPC जूनियर...

य़ूथ आर्चरी ऐकेडमी कानपुर के अपूर्व वशिष्ठ ने 43 वीं NTPC जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता भरतपुर ,राजस्थान में गोल्ड पर लगाया निशाना

दिव्या पाण्डेय

कानपुर। दिनांक – 15.11.2023 से 22.11.2023 तक 43 वीं एन०टी०पी०सी० जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता भरतपुर ,राजस्थान में सम्पन्न हुई। जिसमें युथ आर्चरी ऐकेडमी कानपुर के अपूर्व वशिष्ठ ने इंडियन राउंड वर्ग में उत्तर प्रदेश में अपना चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कराया था। इसके उपरांत अपूर्व वशिष्ठ ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार दूसरे वर्ष भी 43 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता भरतपुर राजस्थान में गोल्ड मेडल अर्जित किया। इससे पूर्व अपूर्व नें 39वें NTPC सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता -2022 राजस्थान में गोल्ड मेडल व 42वें NTPC जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2022 गोवा में गोल्ड मैडल प्राप्त किया था।

जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजाभरत अवस्थी व यूथ आर्चरी ऐकेडमी कानपुर के कोच फागु महातो व सन्दीप कुमार पासवान नें अपूर्व की इस जीत पर बहुत– बहुत हार्दिक शुभकामनांये व बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments