HomeNEWSयातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान...

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान चलाकर की गई सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फर्जी नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चला अभियान

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा पुलिस बल के साथ विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज उत्पन्न करने वाले वाहनों, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का अवैध प्रयोग करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। साथ ही फाल्टी एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट का उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की भी जांच की गई तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, मानक नंबर प्लेट का ही प्रयोग करें तथा शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments