
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का दावा, नवनियुक्त अभ्यर्थियों को दी गई शुभकामनाएं
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सरकार ने बड़ा संदेश दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि प्रदेश में ऐसा पारदर्शी वातावरण तैयार किया गया है, जहां योग्यता रखने वाले युवाओं को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
कार्यक्रम में चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और उनसे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा की गई।
सरकार ने इस अवसर पर दोहराया कि भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाकर युवाओं को समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।


