HomeNEWSयूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जनपद उन्नाव में महिला...

यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जनपद उन्नाव में महिला और बाल कल्याण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया

  • विशाल कुमार

उन्नाव। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जनपद उन्नाव में महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और विभिन्न स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पहलों की समीक्षा की।

इस अवसर पर नवजात कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना के तहत बेबी किट वितरित की गईं। अपर्णा यादव ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित किया और कहा कि यह पहल बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

पोषण दिवस पर आंगनबाड़ी का निरीक्षण

पोषण दिवस के अवसर पर उपाध्यक्ष ने गदनखेड़ा आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ। नवरात्रि के पावन पर्व पर बालिकाओं को स्नेहपूर्वक भोजन भी कराया गया।

इस अवसर पर अपर्णा यादव ने सभी को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “पोशित परिवार ही सशक्त समाज की नींव हैं।”

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को बल मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments