HomeNEWSयूपी-112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत वृहद पौधारोपण

यूपी-112 मुख्यालय में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत वृहद पौधारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में डीजी विनोद कुमार सिंह सहित अधिकारियों ने लगाए पौधे, मालियों को किया सम्मानित

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (डीजी) विनोद कुमार सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. के. एजिलरसन सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डीजी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने पर भी बल दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान डीजी यूपी-112 ने मुख्यालय परिसर में पौधों की देखभाल में उल्लेखनीय योगदान देने वाले माली भीखू, राजकुमार, सुशील, अरुण, नीरज और रोहित को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

वृक्षारोपण अभियान में यूपी-112 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments