HomeNEWSयूरेका इंटरनेशनल–2025 का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान हुए शामिल

यूरेका इंटरनेशनल–2025 का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान हुए शामिल

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में यूरेका इंटरनेशनल–2025 का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

चार दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्वभर से आए प्रतिभागियों की प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मकता का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस उत्कृष्ट पहल के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों से कहा कि वे नवाचार के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम में देश-विदेश के कई शिक्षाविद, विद्यार्थी और अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने यूरेका इंटरनेशनल–2025 को एक प्रेरणादायक और नवोन्मेषी मंच के रूप में सराहा, जो शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments