- विशाल कुमार
उन्नाव। रमजान माह एवं आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 24 फरवरी 2026 को पुलिस ने अचलगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक अचलगंज ने पुलिस बल के साथ कस्बा अचलगंज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में सतत निगरानी और गश्त जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।


