HomeNEWSराघव चड्ढा के बीजेपी में जाने पर सियासी संग्राम, संजय सिंह का...

राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने पर सियासी संग्राम, संजय सिंह का तीखा हमला

आप नेता बोले—‘पंजाब के जनादेश का अपमान’, ऑपरेशन लोटस का लगाया आरोप; एजेंसियों के दुरुपयोग का भी दावा

  • नेहा पाठक

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने राघव चड्ढा के कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पंजाब की जनता के विश्वास के साथ धोखा करार दिया।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए आप के कई सांसदों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। उनके मुताबिक, यह कदम पंजाब की जनता के जनादेश का अपमान है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने राघव चड्ढा को कम उम्र में राज्यसभा भेजकर बड़ी जिम्मेदारियां दीं, लेकिन अब उनका यह कदम “जनता की पीठ में छुरा घोंपने जैसा” है।

एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

आप नेता ने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी ‘ऑपरेशन लोटस’ को अंजाम देने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस घटनाक्रम को याद रखेगी और समय आने पर जवाब देगी।

भगवंत मान सरकार का किया बचाव

संजय सिंह ने भगवंत मान सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पंजाब में ईमानदारी से काम हो रहा है, लेकिन उसे बाधित करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, यह सब राज्य की प्रगति को रोकने की साजिश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments