HomeNEWSराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विमोचित की डॉ. अनिता भटनागर जैन की ब्रेल...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विमोचित की डॉ. अनिता भटनागर जैन की ब्रेल बाल पुस्तकों

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को राजभवन में पूर्व आईएएस अधिकारी एवं बाल साहित्यकार डॉ. अनिता भटनागर जैन की दो नई ब्रेल बाल कहानी पुस्तकों ‘कुंभ’ और ‘गज्जू चलने लगा’ का विमोचन किया।

इस मौके पर डॉ. जैन ने राज्यपाल को बताया कि अब तक उनकी रचनाएँ 18 भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी पुस्तक ‘कुंभ’ राष्ट्रीय स्तर पर बेस्टसेलर रही है, जिसका फ्रेंच अनुवाद पेरिस अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भी प्रस्तुत किया गया था। वहीं, ‘गज्जू चलने लगा’ पशु-पक्षियों के अधिकारों पर आधारित उनकी विशेष श्रृंखला का हिस्सा है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कुल सात पुस्तकें ब्रेल लिपि में उपलब्ध हैं और वह दृष्टिबाधित बच्चों के लिए कहानियों का नरेशन भी करती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments