HomeNEWSराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर का...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर का किया स्वागत

कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद के साथ जल्द बैठक का जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने परिषद के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कानपुर नगर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विशेषताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कानपुर एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शहर है, जहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से होता रहता है।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से एडीएम सिटी सौरभ सिंह को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर रणधीर सिंह यादव, सहाब सरताज, जितेन्द्र मिश्रा, अजय द्विवेदी, योगेन्द्र कुमार सिंह, अमित पांडेय, अजीत निगम, पारस नाथ, शैलेन्द्र कुमार, अरशद हलीम, सुखेंद्र यादव, धर्मेन्द्र अवस्थी सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments