HomeNEWSराज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय में चयन शिविर शुरू

राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय में चयन शिविर शुरू

आगरा में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए 36 खिलाड़ियों का कैंप में होगा अंतिम चयन

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। आगामी 3 से 6 अगस्त तक आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कानपुर विश्वविद्यालय में सोमवार, 27 जुलाई से 2 अगस्त तक चयन शिविर (कैंप) का शुभारंभ किया गया। शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए पहले ही जिला एवं मंडलीय स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 36 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें विश्वविद्यालय में आयोजित कैंप के लिए बुलाया गया है।

कैंप के दौरान सभी खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल, फिटनेस, अनुशासन और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। चयन समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अंतिम टीम की घोषणा करेगी।

आयोजकों के अनुसार, यह चयन शिविर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर प्रदान करेगा। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगरा में कानपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments