HomeNEWSराम मंदिर आंदोलन के नायक बाबू कल्याण सिंह को भाजपा ने किया...

राम मंदिर आंदोलन के नायक बाबू कल्याण सिंह को भाजपा ने किया नमन

पुण्यतिथि पर भाजपा कानपुर उत्तर ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राष्ट्रवादी विचारों और जनसेवा को किया याद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक नीलिमा कटियार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश अवस्थी एवं जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बाबू कल्याण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी ने अपने अडिग संकल्प, राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसेवा के माध्यम से भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई।

वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान बाबू कल्याण सिंह के दृढ़ नेतृत्व ने उन्हें देश की राजनीति में विशिष्ट स्थान दिलाया। उनका संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा और उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, नवाब सिंह, सीमा एमबीए, वास्ते त्रिपाठी, रीता पासवान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रामजी गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, राधा सैनी, अभिमन्यु सक्सेना, सोनू राठौर, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद, स्पर्श कटियार, पीयूष आनंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments