HomeNEWSरायपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने किया उत्तर...

रायपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर/रायपुर। रायपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी परंपराओं, संस्कृति और विकास की नई गति के कारण देश में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की उपलब्धियों और संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने इस अवसर को अपने लिए गर्व और सम्मान का विषय बताते हुए कहा कि उन्हें देश के मंच पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments