बस में सफर के दौरान महिला भूल गई थी नकदी, जेवरात और अन्य सामान, सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश
- अजय सिंह
कानपुर। रोडवेज बस में सफर के दौरान एक महिला का नकदी, जेवरात और अन्य सामान बस में ही छूट गया। सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सामान छूटने की जानकारी होने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना चौबेपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने रोडवेज बस की जानकारी जुटाकर छूटे हुए सामान की तलाश की। पुलिस की तत्परता से महिला का कीमती सामान बरामद कर लिया गया।
बरामद सामान को पुलिस ने महिला को सकुशल वापस सौंप दिया। सामान वापस मिलने के बाद महिला ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।
पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ महिला का करीब 5 लाख रुपये का सामान सुरक्षित वापस मिला, बल्कि पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता भी सामने आई।


