कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रखा, पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड में मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दिवंगत बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि लखनऊ की यह हृदयविदारक घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है। मासूम बच्चों का इस प्रकार असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बच्चों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए, सरदार रमिंदर सिंह रिंकू, मोनेन्द्र राजपूत, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, अंशू ठाकुर, स्पर्श कटियार, जिशान अहमद, अंकित मिश्रा, श्याम कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


