
रिंकी सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिक प्रतिबद्धता बताते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया, कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और सैकड़ों महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वसंत कुंज, सेक्टर पी स्थित दुबग्गा में रिंकी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, महिला सभा द्वारा आयोजित “पीडीए समाजवादी महिला स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रिंकी सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह संकल्प और अधिक मजबूत होकर प्रत्येक बहन और बेटी के अधिकारों की आवाज को बुलंद करता रहेगा।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इनमें राष्ट्रीय प्रवक्ता फ़खरूल हसन चाँद, वंदना चतुर्वेदी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महिला सभा), मो. एबाद (पूर्व अध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), राजेश यादव (पूर्व मंत्री), राजबाला रावत (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मलिहाबाद विधानसभा), निहाल अहमद (जिला पंचायत सदस्य), रीता यादव (राष्ट्रीय सचिव), समीक्षा शुक्ला, शांति यादव (ब्लॉक प्रमुख), रूबी ख़ान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला सभा), मिर्जा इज़हार बेग (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), एस.पी. गौतम, लाल सिंह, केशरी राव, धारा सिंह, एडवोकेट अब्दुल अज़ीम मंसूरी, सलीम काकोरी, दीनू चौधरी, सिद्दीकी साहब, परवीन जैदी (राष्ट्रीय सचिव, नूर नेता) सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।


