
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम—‘हमारा जन भवन’ पुस्तक का भी हुआ विमोचन
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में आज जन भवन, लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान ‘हमारा जन भवन’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और शोध आधारित प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि आदर्श माध्यमिक विद्यालय एक ऐसा मॉडल बनकर उभरा है, जो माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्यपाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


