NEWSUttar Pradesh

लखनऊ में कैंसर सर्वाइवर्स कार्निवल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने बढ़ाया हौसला

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। आज मैक्स सुपरस्पेशलिटी द्वारा आयोजित कैंसर सर्वाइवर्स कार्निवल में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर सुषमा खर्कवाल शामिल हुईं। यह कार्यक्रम उन जांबाज़ योद्धाओं को समर्पित रहा, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को साहस, विश्वास और सकारात्मक सोच से पराजित किया है।

मेयर ने कार्यक्रम में उपस्थित कैंसर सर्वाइवर्स से संवाद कर उनके अनुभव सुने और उनके आत्मबल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सर्वाइवर्स का जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणा है और ऐसे आयोजन लोगों में नई उम्मीद जगाते हैं।

इस अवसर पर पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’, कार्यकारिणी सदस्य गौरी सांवरिया, पार्षद प्रमोद सिंह राजन, सौरभ सिंह ‘मोनू’, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी जोन-4 शिल्पा कुमारी, मैक्स हॉस्पिटल के कैंसर सर्जन एवं डायरेक्टर डॉ. कमलेश वर्मा, खुशी फाउंडेशन से डॉ. ए.के. द्विवेदी, मैक्स हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संतोष, यूनिट हेड प्रमित मिश्रा और प्रोग्राम हेड आशीष शर्मा सहित मैक्स हॉस्पिटल की पूरी टीम एवं अनेक कैंसर सर्वाइवर्स मौजूद रहे।

मेयर ने मैक्स हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ मरीजों और उनके परिवारों को नई ऊर्जा व आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और कैंसर से लड़ रहे लोगों का मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button