HomeNEWSलखनऊ में ‘नारी शक्ति सम्मान, होली मिलन एवं कवि सम्मेलन’ का भव्य...

लखनऊ में ‘नारी शक्ति सम्मान, होली मिलन एवं कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह रहीं शामिल

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गार्डन सिटी, डीएलएफ स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह द्वारा “नारी शक्ति सम्मान, होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों, साहित्यकारों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया और होली के पावन अवसर पर साहित्य, संवाद और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस मौके पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम यादगार और प्रेरणादायक बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments