HomeNEWSलखनऊ में माँ काली बाड़ी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भव्य म्यूजिकल फेस्टिवल का...

लखनऊ में माँ काली बाड़ी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भव्य म्यूजिकल फेस्टिवल का आयोजन

  • प्रज्ञा सिंह

लखनऊ। माँ काली बाड़ी टेम्पल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज राजधानी लखनऊ में म्यूजिकल फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कई विशिष्टजन उपस्थित रहे।

लखनऊ के कैसरबाग स्थित माँ काली बाड़ी मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। माना जाता है कि 1863 से पूर्व माँ काली के परम साधक तांत्रिक मधुसूदन मुखर्जी ने इसी स्थान पर साधना की थी। मान्यता है कि माँ काली ने उन्हें स्वप्न में आदेश दिया था कि वह इसी स्थान पर विराजमान हैं और उनकी प्रतिष्ठा की जाए। इसके बाद 14 अगस्त 1863 को मंदिर की स्थापना की गई। यह मंदिर पंचमुंड के आसन पर प्रतिष्ठित है और आज भी यहां तंत्र-मंत्र द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है।

मंदिर परिसर में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और शंख ध्वनि जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता रहता है।

कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, डॉ. शुभाशीष मुंशी, जतिन वर्मा, गौरव गुलाटी, बोर्ड ऑफ ट्रस्ट के सभापति अभिजीत सरकार, मैनेजिंग कमेटी के सभापति गौतम भट्टाचार्या, बोर्ड ऑफ ट्रस्ट के सचिव डॉ. देवाशीष मुखर्जी, मैनेजिंग कमेटी के सचिव दीपक भट्टाचार्या, ब्रजेश मिश्रा सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments