HomeNEWSलखनऊ में स्टार्टअप प्रदर्शनी, CM योगी ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन

लखनऊ में स्टार्टअप प्रदर्शनी, CM योगी ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। राजधानी में आयोजित ‘CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2025’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और युवाओं के नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा और विकास का बेहतरीन वातावरण दिया है। “Trust of Doing Business अब प्रदेश की नई पहचान बन गया है,” उन्होंने कहा।

समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान कई संस्थानों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि लखनऊ में स्थित CSIR की चार प्रमुख लैब—NBRI, CDRI, IITR और CIMAP—किसानों की आय बढ़ाने और आम नागरिकों के जीवन में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments