HomeNEWSलखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में बोले बृजेश पाठक

लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में बोले बृजेश पाठक

पुरस्कार वितरण समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित “वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह” को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार द्विवेदी, सचिव श्री राहुल दत्त, कोषाध्यक्ष श्री राजीव प्रधान, जनरल मैनेजर श्रीमती रेनू चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments