समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बिजनौर और नगीना के धार्मिक नेताओं की मुलाकात

समाजवादी पार्टी हमेशा हर वर्ग की आवाज़ को बुलंद करती रही है और आगे भी जनता के अधिकार और इंसाफ की लड़ाई पूरी ताक़त के साथ लड़ती रहेगी।
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से ज़िला बिजनौर, नगीना और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के धार्मिक नेताओं का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल मिला।
इस मुलाकात का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफ़ियान कुरैशी ने किया और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलवाया।
प्रतिनिधिमंडल ने जिले की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए। इस दल का नेतृत्व जनाब सालिम अय्यूबी ने किया।

मुलाकात में शामिल धार्मिक नेता थे:
हकीम मौलाना मोहम्मद कामिल, मौलाना मोहम्मद नफ़ीस क़ासमी, मौलाना मोहम्मद शमशेर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद जुबैर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद आमिर क़ासमी, मुफ़्ती साजिद, मौलाना मोहम्मद अकील, मुफ़्ती अनस क़ासमी, मौलाना मोहम्मद मुख़्तार, मौलाना ग़ुफ़रान, मुफ़्ती मोहम्मद रियाज़ क़ासमी, क़ारी मोहम्मद हाशिम, क़ारी मोहम्मद दानिश, मुफ़्ती मोहम्मद जुबैर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद वसीम क़ासमी, मौलाना सलमान नदवी, मौलाना साद, मौलाना उस्मान। इसके अलावा इलाहाबाद के श्री जावेद मोहम्मद ने भी भेंट की।



