HomeNEWSवाराणसी में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर...

वाराणसी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर ने किया पौधरोपण

सीपी मोहित अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का किया आह्वान

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments