सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों संग तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
रोशनी सिंह
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


